फ़र्रुखनगर का इतिहास
फ़र्रुखनगर हरियाणा के गुरुग्राम जिले का ऐतिहासिक कस्बा है। यहां का सबसे प्रसिद्ध स्थल शीश महल है, जिसे फौजदार खान ने 1733 AD में बनवाया था। यह महल ऊंचे चबूतरे पर बना है और इसकी छत/दीवारों पर शीशे के काम की वजह से इसे शीश महल कहा गया।
पुराने समय में यह क्षेत्र व्यापार, संस्कृति और आसपास के गांवों के लिए मुख्य बाजार के रूप में महत्वपूर्ण रहा। आज यह क्षेत्र Gurugram expansion, KMP connectivity, tourism और property growth की वजह से फिर से चर्चा में है।